• Wed. Jun 7th, 2023

कृषि बिलों के विरोध में कांग्रेस का चक्का जाम

Byadmin

Feb 6, 2021

रिंकी बागड़ी की रिपोर्ट

रतलाम ( मध्य प्रदेश ) :- कृषि बिलों के विरोध में रतलाम वं रतलाम जिले के जावरा में कांग्रेस द्वारा महू नीमच हाईवे के सेजावता फंटे पर चक्का जाम करने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस ने उन्हें वहां चक्का जाम नहीं करने दिया। इस पर कांग्रेसी हाईवे से लगे ग्राम सेजावता की तरफ जाने वाले मार्ग पर धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करते रहे।

चक्काजाम के चलते पहले से ही सभी जगहो पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। दोपहर करीब 12 बजे किसान नेता डीपी धाकड़ व राजेश पुरोहित अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंचे और जाम करने का प्रयास किया। पुलिस ने उन्हें जाम नहीं करने की समझाइश दी।

इसके बाद वे सेजावता की तरफ जाने वाले मार्ग पर धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करते रहे। पुलिस ने उन्हें एक तरफ बैठाया और मार्ग पर आवाजाही चालू करवाई। उधर सालाखेड़ी फंटे के पास झाबुआ रोड पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया के नेतृत्व में चक्काजाम किया गया। कुछ देर के लिए आवागमन बाधित हुआ। पुलिस ने आंदोलनकारियों को एक तरफ कर यातायात चालू कराया तो कांग्रेसी नारेबाजी कर प्रदर्शन करने लगे।