• Mon. Jun 5th, 2023

मोहब्बत का शहर शर्मसार – आगरा में महिला और उसके प्रेमी का मुंह काला किया,

Byadmin

Feb 6, 2021

रिंकी बागड़ी की रिपोर्ट

आगरा ( उत्तर प्रदेश ) :- आगरा में महिला और उसके प्रेमी का मुंह काला किया, जूते की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया; प्रधान समेत 3 गिरफ्तार*

पूरी दुनिया में मोहब्बत की निशानी ‘ताजमहल’ के लिए मशहूर आगरा जिले में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां पंचायत के फैसले के बाद एक विवाहित महिला व उसके प्रेमी का मुंह काला किया गया।

इसके बाद जूतों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया गया। इतने से भी लोगों का मन नहीं भरा तो युवक का सिर मुंडवा दिया गया। दोनों की जमकर पिटाई की गई। कुछ लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाया, जो अब वायरल है। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। महिला और उसके प्रेमी की पुलिस तलाश कर रही है। घटना के बाद से प्रेमी युगल गांव छोड़कर कहीं चले गए हैं।

20 जनवरी को भागी महिला को खोजकर घर लाए थे परिजन

दरअसल, थाना अछनेरा के जखा गांव के रहने वाले एक शादीशुदा महिला का गांव के एक युवक से प्रेम संबंध है। इस बात की जानकारी होने पर कुछ माह पहले महिला का पति उसे व दो बच्चों को लेकर थाना ताजगंज क्षेत्र में रहकर मजदूरी करने लगा। 20 जनवरी को महिला अपने पति व बच्चों को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ चली गई। परिजन उसे मथुरा जिले के कोसी से ढूंढ कर गांव लेकर आए। यहां महिला अपने प्रेमी के साथ रहने पर अड़ गई तो शुक्रवार को गांव में पंचायत हुई।