• Sat. Sep 23rd, 2023

रावेंद्र शर्मा नियुक्त हुए कैट के जयसिंह नगर इकाई के अध्यक्ष

Byadmin

Feb 10, 2021

जयसिंहनगर :- कांफ्रेडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र जैन संगठन मंत्री गोविंद दास असाटी प्रदेश उपाध्यक्ष एवं शहडोल संभाग प्रभारी मनोज गुप्ता की अनुशंसा पर संभागीय अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह एवं संभागीय महामंत्री युग डालमिया की सहमति से शहडोल अध्यक्ष प्रेम जगवानी द्वारा शहडोल जिले की नगर इकाइयों के अध्यक्षो की नियुक्ति की जिसमे जयसिंहनगर नगर इकाई हेतु कैट का अध्यक्ष रावेंद्र शर्मा को नियुक्त किया गया।

शीघ्र होगा कार्यसमिति का गठन:-

नवनियुक्त जयसिंहनगर इकाई के अध्यक्ष रावेंद्र शर्मा ने जानकारी दी कि कैट के जिलाध्यक्ष प्रेम जगवानी जी ने सभी नगर इकाइयों में शीघ्र ही कार्यसमिति का गठन करने और संगठन को नगर में सक्रिय करने का निर्देश दिया है जल्द ही जयसिंहनगर इकाई में व्यापारियों के बीच से नगर की कार्यसमिति का गठन कर कैट को जयसिंहनगर में सक्रिय किया जाएगा। जिससे संगठन का लाभ यहा के व्यापारियों को मिल सके।

व्यापारियों ने दी बधाई:-

नगर के प्रतिष्ठित यामाहा एवं टी वी एस शोरूम के संचालक रावेंद्र शर्मा को कैट जयसिंहनगर इकाई का अध्यक्ष बनाये जाने पर भाजपा जयसिंहनगर मंडल अध्यक्ष राम नारायण पाण्डेय, भाजपा करकी मंडल अध्यक्ष राजेश द्विवेदी, सिद्धनाथ शर्मा, वीरेंद्र केशरवानी, राजेश गुप्ता, महेंद्र गुप्ता,दिवाकर पयासी, हिमांशु गुप्ता, शिवम शुक्ला, राजेश गुप्ता, मेराज अली, पंकज पाण्डेय,पंकज केशरवानी,रोहाणी कोल,राजेन्द्र द्विवेदी, महेंद्र द्विवेदी,पवन गुप्ता, राहुल ताम्रकार, विकास केशरवानी एवं अन्य व्यापारियों ने हर्ष के साथ बधाई दी।