रतलाम ( मध्य प्रदेश ) :- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा का प्रथम रतलाम आगमन पर शहर में भव्य स्वागत किया गया। श्री शर्मा सुबह बंजली हवाई पट्टी पर हेलीकॉप्टर से उतरे। इसके बाद सालाखेड़ी पहुंचकर महू रोड, कृषि मण्डी, फव्वारा चौक होते हुए शहर में प्रवेश किया।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज यहां कहा कि प्रदेश में होने वाले नगरीय निकायों के चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज कराएगी। श्री शर्मा यहां एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।
नगरीय निकायों में भाजपा प्रत्याशियों की आयुसीमा निर्धारण के प्रश्न पर श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा ने ऐसा कोई नियम नहीं बनाया है। यहां तक कि संगठन की नियुक्तियों में भी आयु सीमा का कोई नियम नहीं है,लेकिन भाजपा युवाओं को आगे लाना चाहती है इसलिए मण्डल अध्यक्ष चालीस वर्ष तक की आयु के बनाए जा रहे है। उन्होने कहा कि नगरीय निकायों में टिकट देते समय जीतने की क्षमता को ही सबसे अधिक महत्वपूर्ण माना जाएगा। प्रत्याशी स्वच्छ छबि वाले होंगे,लेकिन टिकट उन्ही को दिया जाएगा,जिनंमे चुनाव जीतने की क्षमता होगी ।
जिसमें जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा, सांसद गुमानसिंह डामोर, विधायक चेतन्य काश्यप, डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय, दिलीप मकवाना ने स्वागत किया। इस दौरान संभागीय संगठन मंत्री जितेन्द्र लिटोरिया, प्रदेश सहकोषाध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी अनिल जैन कालूहेड़ा मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय ने किया एवं आभार गोविंद काकानी ने माना।