आज अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी, जोन बृज भूषण द्वारा जनपद मऊ पुलिस का वार्षिक भ्रमण किया गया। इस दौरान पुलिस लाइन के निरीक्षण के क्रम में महोदय द्वारा परिसर में घुम-फिर कर परिसर की साफ सफाई, शस्त्रागार, भोजनालय, नवनिर्मित अध्ययन कक्ष, आरओ प्लांट, परिवहन शाखा, सीसीटीएनएस शाखा, पुलिसकर्मी आवास, बैरिक, क्वार्टर गार्द, जीपी स्टोर, निर्माणाधीन आवास सहित पुलिस लाइन के समस्त शाखाओ का गहनतापूर्वक निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इस दौरान पायी गयी कमियों को जल्द से जल्द दुर करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
तत्पश्चात आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव व कानून व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक मऊ श्री सुशील घुले, अपर पुलिस अधीक्षक श्री त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी तथा समस्त क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारी के साथ समीक्षा गोष्ठी की गयी। इस दौरान जनपद के प्रत्येक थानों से आये पुलिस कर्मियों के समस्याओं को भी सुना गया तथा इसके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इस दौरान निम्नलिखित आदेश-निर्देश दिये गये-
1 . आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाओं के दृष्टिगत विवाद वालों स्थलों की पहचान कर प्रभावी कार्यवाही करे।
2 . माफियाओं के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जाये।
3 . न्यायालय द्वारा निर्गत एनबिडब्ल्यू को शत प्रतिशत तामिला कराया जाय एवं अभियुक्तों की गिरफ्तार की जाये।
4 . कुर्की, वारंटों का शत प्रतिशत तामिला कराया जाय।
5 . विवेचनाओं का निस्तारण अभियान चलाकर समय से किया जाय
6 . बरामदगी हेतु शेष बालिकाओं की बरामदगी अभियान चलाकर कराया जाय।
7 . वांछित अभियुक्तों को टीम का गठन कर गिरफ्तार किया जाय।
8 . न्यायालय में पोक्सों एक्ट के लम्बित मुकदमें का प्रभावी पैरवी कर सजा करायी जाये।
9 . जमीन सम्बन्धि विवाद को राजस्व टीम से समन्वय स्थापित कर मौके पर जाकर हल कराया जाय।
10 . प्रत्येक छोटी से छोटी घटना पर घटना स्थल का निरीक्षण किया जाये।
11 . त्यौहारों के दृष्टिगत पीस कमेटी की मीटिंग, गावों का भ्रमण, जूलूस के मार्गो का भ्रमण कर लिया जाये।
12 . हिस्ट्रीशीटरों की नियमित रूप से चेकिंग किया जाय।
13 . शस्त्र लाइसेंस धाराको का शत प्रतिशत सत्यापन कर शस्त्र को जमा कराया जाय।
14 . सम्भावित प्रत्याशियों का सत्यापन कर लिया जाय यदि उनका अपराधिक इतिहास है तो प्रभावी कार्यवाही की जाये।
15 . महिलाओं की सुरक्षा/सरंक्षा के लिए मनचलों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही की जाये।
16 . महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त प्रार्थनापत्रों के गुणवत्तापूर्वक जांच हेतु महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला आरक्षी तथा अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से फिडबैक लिया जाय।
जनपद के एक थानें का निरीक्षण किये जाने के क्रम मे थाना कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान महोदय द्वारा थाना परिसर में घुम-फिर कर परिसर की साफ-सफाई, बैरिक, भोजनालय, आवास, मालखाना, शस्त्रागार, सीसीटीएनएस शाखा, महिला हेल्प डेस्क, थाना कार्यालय के रिकार्डो/रजिस्टरों का गहनतापूर्वक निरीक्षण किया गया तथा पायी गयी कमियों को जल्द से जल्द निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।