• Wed. Jun 7th, 2023

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर छात्राओं को किया गया सम्मानित

Byadmin

Mar 8, 2021

उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के धौलाना में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।इस मौके पर कस्तूरबा गांधी विद्यालय की तरफ से आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या शीमा शर्मा ने की।कार्यक्रम में एसएसआई रजनी वर्मा ने महिलाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार रखे।एसआई रजनी वर्मा ने विद्यालय में छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबरों सहित महिलाओं पर होने वाले उत्पीड़न की रोकथाम की जानकारी छात्राओं को उपलब्ध कराई।

मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे डाबर की संदेश संस्था के प्रबंधक सुशील कुमार ने महिला सशक्तिकरण की जानकारी देते हुए संदेश संस्था के द्वारा सभी छात्राओं को मास्क वितरण किए गये। इस दौरान छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक में महिला उत्पीड़न को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं पर होने वाले उत्पीड़न की जानकारी नुक्कड़ नाटक के द्वारा छात्राओं द्वारा आयोजित नुक्कड़ नाटक से दी गई।इस दौरान छात्राओं व मुख्य अतिथियों को मेडल ट्रॉफी देकर सम्मानित भी किया गया।