• Mon. Jun 5th, 2023

महिला दिवस पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना

Byadmin

Mar 8, 2021

संतकबीरनगर :- उत्तर प्रदेश सरकार लगातार महिलाओं के उत्थान के लिए तमाम योजनाएं बना रही है वही राष्ट्रीय महिला दिवस के प्रथम चरण में महिला सशक्तिकरण का उद्घोषणा की गई,तो वही एक तरफ महिलाओं के लिए जीवनदायिनी साबित होने वाली महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ नेअपनी पीड़ा लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर उनका मार्ग रोक। आइये देखते है। क्या है पूरा मामला।

वीओ- करोना कॉल में जीवनदायिनी बनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ ने संतकबीरनगर जिले में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष पर आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के बैनर तले महिला कार्यकर्ताओ ने दर्जनों की संख्या में इकट्ठा होकर अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना दिया और जिलाधिकारी का कर्यालय का घेराव किया, और नारे बाजी की ,वही महिला प्रदर्शन कर रही आंगनबड़ी कार्यकत्रियों का कहना है कि उन्हें ऊम्र के आखिरी पड़ाव तक काम करने का आदेश दिया गया है।

जब कि योगी मोदी सरकार हमे 62 वर्ष पर सेवा निवृत्त करने का फरमान जारी कर दिया। अगर सरकार वक्त रहते हमारी मागो को नही मानती तो हम आगे इससे बड़ा प्रदर्सन करेगे