• Wed. Jun 7th, 2023

भारत अब मेड फ़ॉर वर्ल्ड की तरफ भी तेजी से बढ़ता हुआ

Byadmin

Mar 11, 2021

भारत अब मेड इन इंडिया के नारे के साथ तेजी से आगे बढ़ने के साथ अब मेड फ़ॉर वर्ल्ड की तरफ भी तेजी से बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। जब देश कोरोना काल से गुजर रहा था तो बनारस रेल इंजन कारखाना कोरोना प्रोटोकॉल को अपनाते हुए भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कदम बढ़ा रहा था। बनारस रेल इंजन कारखाना में 3000 अश्व शक्ति के दो डीजल इंजनों को अफ्रीकन देश मोजाम्बिक देश को निर्यात किया गया। डीजल रेल इंजन कारखाना से दोनों रेल इंजनों को केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने दिल्ली वर्चुअल तरीके से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

मोजाम्बिक की ओर 6 इंजनों और 90 स्टेलनेस स्टील यात्री डिब्बों के आर्डर में से आज अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित डीजल इंजनों को निर्यात किया गया। दोनो डीजल इंजनों को आत्मनिर्भर भारत की पहचान बताते हुए वर्चुअल तरीके से मोजाम्बिक के परिवहन और संचारमंत्री ने जनफर अब्दुलाई ने भारत का आभार जताया। वही रेलमंत्री ने बताया कि पूरे भारत मे दिसम्बर 2023 तक सभी रेल को इलेक्ट्रॉनिक करने का लक्ष्य बनाया गया है जिसमे बनारस रेल इंजन कारखाना की भूमिका को अहम बताया गया है। जीएम ने बताया कि यह बरेका के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया ।