• Fri. Jun 9th, 2023

यूपी में योगी ने उड़ाई संविधान की धज्जियां-असदुद्दीन ओवैसी

Byadmin

Mar 15, 2021

बलरामपुर उ•प्र•:- उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में जितने इनकाउंटर किए हैं, उनमें 37 प्रतिशत मुसलमान थे। उक्त बातें ए आई एमआई एम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असुद्दीन ओवैसी ने उतरौला के बरदही चौराहे पर भागीदारी संयुक्त मोर्चा के विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि मजहब के नाम पर कानून नही बन सकता। एनआरसी का विरोध मेरी पार्टी ने पूरे देश में किया था और मैंने संसद में इस कानून की प्रति फाड़कर विरोध दर्ज कराया था।‌ संविधान बचाने के लिए हमें जान की कुर्बानी करनी पडे तब भी हम पीछे नहीं हटेंगे।

सांसद ओवैसी ने पेट्रोल डीजल व रसोई गैस की बढ़ती कीमतों पर सरकार को घेरते हुए कहा कि इस मंहगाई से आम जनता भाजपा से परेशान हैं। उन्होंने सुहेलदेव समाज पार्टी के गठबंधन पर कहा कि इससे हमारी पार्टी मजबूत होंगी। सुहेलदेव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि मैंने मोदी सरकार को 29 जातियों को आरक्षण देने का मामला उठाया था लेकिन मोदी सरकार ने उन्हें आरक्षण नहीं दिया। इससे मैंने भाजपा से इस्तीफा दिया। उसके बाद मैंने नौ पार्टियों को इकट्ठा कर भागीदारी संयुक्त मोर्चा के नाम से न ई पार्टी बनाया।

राजभर ने कहा कि मुसलमान व‌ राजभजाति के लोग जुटकर भागीदारी संयुक्त पार्टी को वोट देते हैं तब उनकी पार्टी को कोई हरा नहीं सकता है।बसपा व सपा व कांग्रेस की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि वह जातियों के आधार पर उन्हें फुसलाकर वोट ले लेती है, लेकिन उनके हित का कोई काम नहीं करती है।डॉ.अब्दुल मन्नान ने कहा कि ओवैसी व राजभर पार्टी के मिलने से एआईएमआईएम मजबूत हुई है।

दोनों पार्टियों के मिलने से भाजपा, कांग्रेस,सपा बसपा की नींद उड़ी है। वोट तुम्हारा राज हमारा की सिद्धान्त नहीं चलेगा। जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी भागीदारी होगी। सभा को प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली व जिलाध्यक्ष नूरुद्दीन(नूरु), महिला जिलाध्यक्ष डॉ. सबिस्ता जबी, इरफान खान व तमाम जिले व प्रदेश से आये हुए वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।