• Fri. Jun 9th, 2023

राज्य मंत्री द्वारा किया गया 50 लाख के विकास कार्य का उद्घाटन

Byadmin

Mar 21, 2021

गाजियाबाद ( उत्तर प्रदेश ) :- साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र के प्राचीन मंदिर कुटी कृष्णा बिहार भोपुरा में उत्तर प्रदेश के यशस्वी मु्ख्यमंत्री आदरणीय महंत योगी आदित्यनाथ जी द्वारा स्वीकृत 50लाख रुपए के विकास कार्य का उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार राज्यमंत्री अतुल गर्ग साहिबाबाद विधानसभा के लोकप्रिय विधायक सुनील शर्मा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के द्वारा मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 50 लाख की योजना का उद्घाटन किया गया साथ ही साथ उत्तर प्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की उपलब्धियों से संबंधित एक पुस्तिका का विमोचन भी किया गया राज्य मंत्री अतुल शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा से बहुत सी ऐसी योजनाएं चलाई जा रही है

जिससे केवल रजिस्ट्रेशन कर आते ही आपको योजनाओं का लाभ मिलेगा वही विधायक सुनील शर्मा ने कहा कि यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उत्तर प्रदेश में विकास की आंधी सी आ गई है जगह-जगह विकास कार्य किए जा रहे हैं इसी क्रम में आज कृष्णा विहार कुटी मंदिर के लिए 50 लाख की योजना का शुभारंभ किया गया है कार्यक्रम में कई योजनाओं के लाभार्थियों को सर्टिफिकेट दिए गए कई बेरोजगारों को सरकार द्वारा कार्य करने के लिए किट उपलब्ध कराई गई कार्यक्रम में काफी संख्या में महिलाओं ने भी भाग लिया जिनको वृद्धा पेंशन का लाभ मिला भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि मैं धन्यवाद करना चाहता हूं

अपने यशस्वी मुख्यमंत्री का जिनके द्वारा क्षेत्रीय समस्याओं सुंदर तत्काल मंत्री विधायकों द्वारा समाधान कराया जा रहा है इस कार्यक्रम के मौके पर मंदिर के महंत रामअनुज दास पार्षद विनोद कसाना पार्षद चतर सिंह पार्षद हरबीर कसाना मुखिया जयचंद बॉबी कसाना श्रीकेश प्रधान भोपुरा मंडल अध्यक्ष कुलदीप कसाना। रघुवर दयाल जय भगवान चंदेला एडीएम सिटी शैलेंद्र सिंह एसपी सिटी सेकंड ज्ञानेंद्र सिंह एसडीम सदर डीपी सिंह क्षेत्राधिकारी साहिबाबाद आलोक दुबे प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह सहित सैकड़ों क्षेत्रीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे