• Fri. Jun 9th, 2023

20 वर्षीय युवती का मिला शव क्षेत्र में मचा हड़कंप

Byadmin

Mar 21, 2021

बलिया:- बलिया से इस समय की बड़ी खबर बलिया के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बढ़सरी गांव के अवनी नाथ महादेव मंदिर के तालाब में सुबह एक युवती का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गयी। शव की शिनाख्त शिवरामपुर निवासी स्वीटी गुप्ता (20) पुत्री छोटू गुप्ता के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

वहीं, मामले की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक डा. वियिन तांडा भी पहुंच गये। मृतक के पिता के अनुसार पुत्री मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। रात में खाना खाने के बाद किसी समय वह घर से निकल गई। सुबह खोजने पर उसका कुछ पता नहीं चला।