• Wed. Jun 7th, 2023

पीस कमेटी की बैठक में मोइनुल इस्लाम की दो टूक

Byadmin

Mar 23, 2021

अम्बेडकरनगर:-

होली के त्योहार को देखते हुए अकबरपुर कोतवाली परिसर में शांति कमेटी की बैठक हुई। एस डी एम मोइनुल इस्लाम और सीओ अशोक कुमार सिंह अकबरपुर की मौजूदगी में हुई इस बैठक में शहर के तमाम गणमान्य शामिल हुए। अधिकारियों ने होली त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए लोगों से अपील की। साथ ही लोगों को आश्वस्त भी किया कि खलल डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
कोतवाली परिसर में आयोजित पीस कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए यस डी एम मोइनुल इस्लाम ने कहा कि होली का त्योहार प्रेम व सौहार्द का प्रतीक है। इसे मिलकर उत्साह पूर्वक मनाएं। त्योहार में अराजकता फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।इस मौके पर सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि त्योहार को परंपरागत तरीके व हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कहीं भी होलिका दहन के स्थान पर समस्या उत्पन्न हो रही हो, तो इसकी सूचना दें। उसका समय रहते निस्तारण किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि आपसी सौहार्द्र बिगाडने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी। बैठक मे उपस्थित प्रधानों व जनप्रतिनिधियों से अधिकारियों ने आग्रह किया कि पर्व के नाम पर अराजकता फैलाने वाले की सूचना हर हालत मे पुलिस को महैया कराया जाय। बैठक मे उपस्थित लोगों ने अपने आस पास की समस्याओं से भी उपस्थित अधिकारियों को अवगत कराया।
बैठक मे अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सुरेश मौर्य एसडीओ सज्जाद आलम अकबरपुर कोतवाली प्रभारी अमित कुमार सिंह एस एस आई संतोष गौड़ अकबरपुर चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार सिंह शहजादपुर चौकी इंचार्ज गजेंद्र विक्रम सिंह मरेला चौकी इंचार्ज आशुतोष शर्मा मनोज कुमार सिंह उप निरीक्षक ममता यादव तिरुपुरेस प्रताप सिंह अखिलेश यादव आरक्षी हाजी शकील अख्तर शहर पेशनाम कासिम अली रेहान जैदी आरिफ अनवर रितु यादव ललित मोहन श्रीवास्तव गजन यादव पंकज वर्मा मोहम्मद अरशद राजकुमार नगर पालिका से भानु तिवारी जलकर लिखित लिपिक शकील खान मोहम्मद असलम जिला अध्यक्ष श्रीजनपार्टी, बृजेश गुप्ता सभासद सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे । अकबरपुर कोतवाली प्रभारी अमित कुमार सिंह ने अपने थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया । जुटे लोगों से सौहार्द पूर्ण माहौल में होली पर्व मनाने की अपील करते हुए उपस्थित गणमान्य लोगों से शासन के निर्देश से सभी को अवगत कराये।