• Sat. Sep 23rd, 2023

मेरठ सिटी जीआरपी पुलिस ने 15000 के इनामी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Byadmin

Mar 27, 2021

मेरठ :- होली और पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस के साथ साथ ही जीआरपी पुलिस को भी रेलवे स्टेशन पर चैकिंग अभियान चलाने का निर्देश मिल गए हैं।चैकिंग के दौरान ही जीआरपी पुलिस ने 15000 के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया। ट्रेन से गांजा लाकर कई शहरों में आरोपी गंजे को सप्लाई करता था।

मेरठ सिटी स्टेशन जीआरपी थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने प्रेस वार्ता करके इसका खुलासा किया। वार्ता में संजय कुमार ने बताया यह व्यक्ति उड़ीसा से ट्रेन में गांजा लेकर शामली जाता था और उसके बाद मेरठ सहित कई शहरों में उस गाजे की सप्लाई करता था। चेकिंगअभियान के दौरान आज सुबह जीआरपी पुलिस ने वांछित चल रहे 15000 के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए युवक का नाम एहसान उर्फ काले हैं।जोकि शामली का निवासी हैं। पहले भी कई थानों में एहसान पर मुकदमे दर्ज है।