• Wed. Jun 7th, 2023

छत पर सोए दंपति पर धारदार हथियार से पति की गला काटकर हत्या में जख्मी पत्नी हिरासत में, चचेरे देवर संग घटना को दिया था अंजाम

Byadmin

Mar 31, 2021

आजमगढ़ :- जनपद आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अमिलो भगतपुर गांव में बीती रात अज्ञात हमलावरों ने पत्नी संग सो रहे पति की हत्या कर दी थी घटना में पत्नी भी चाकू से घायल हुई थी। मौके पर हुई छानबीन के बाद पुलिस ने कुछ ही घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। एसपी के अनुसार पत्नी का अपने चचेरे देवर से अवैध संबंध था इसी को लेकर साजिश रची गई और पत्नी के सहयोग से चचेरे देवर ने रिश्ते में बड़े भाई की हत्या कर दी। एसपी ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल बरामद कर लिया गया है। मुख्य अभियुक्त की तलाश जारी है।

आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अमिलो भगतपुर गांव के निवासी दिनेश राम 32 वर्षीय और उसकी पत्नी बीना 28 वर्षीय खाना खाने के बाद छत पर सोने चले गए थे। घर के अन्य सदस्य नीचे सोए थे। बताया गया था कि बीती देर रात अज्ञात नकाबपोश हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला बोल दिया। पति की गला रेत कर हत्या कर दी गई, वहीं पत्नी पर भी चाकू मारकर घायल कर दिया। पत्नी द्वारा शोर मचाने पर जब तक परिजन आते हमलावर भाग चुके थे। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और घायल पत्नी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। इसके बाद एसपी सिटी पंकज कुमार समेत अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने मौके पर छानबीन की तब जाकर घटना का खुलासा हुआ।