हापुड़ :- जनपद हापुड़ कि सामाजिक, धार्मिक, शिक्षा व महिलाओं के उत्थान लिए निरंतर कार्य कर रही राष्ट्रीय गायत्री ज्ञान संस्थान के द्वारा तीर्थ नगरी बृजघाट में महिलाओं के कपड़े बदलने की समस्या को देखते हुए संस्थापिका निर्मला शर्मा ने गंगा किनारे स्व. रमा शर्मा के घाट में महिलाओं के वस्त्र बदलने के लिए चेंजिंग रूम रखवाया जिसका गंगा स्नान के उपरांत महिलाएं निरंतर प्रयोग कर रही है पलवल से आई कविता,बीना, सुशीला ने बताया कि जब हम गंगा स्नान करने आते थे तो हमें खुले में ही कपड़े बदलने पड़ते थे और आज हम आए हैं तो हमें राष्ट्रीय गायत्री ज्ञान संस्थान के द्वारा रखे हुए चेंजिंग रूम में कपड़ा बदलने से काफी अच्छा महसूस कर रहे हैं
और हम राष्ट्रीय गायत्री ज्ञान संस्थान की संस्थापिका निर्मला को हृदय से बधाई व शुभकामनाएं देते हैं कि उन्होंने अपनी संस्थान के द्वारा महिलाओं की समस्याओं को देखते हुए महिलाओं के हित के लिए कपड़े बदलने का चेंजिंग रूम रखवा कर समाज में एक अच्छा संदेश दिया है और यह उनका अच्छा कार्य है और हम तहे दिल से उन्हें और उनके संस्थान की सराहना करते हैं और आशा करते हैं कि राष्ट्रीय गायत्री ज्ञान संस्थान भविष्य में भी सामाजिक रूप से निरंतर कार्य करती रहेगी।
राष्ट्रीय गायत्री ज्ञान संस्थान की संस्थापिका निर्मला ने बताया कि कई बार गंगा स्नान करने पर उन्हें यह देखा की गंगा स्नान के उपरांत महिलाओं के कपड़े बदलने के लिए कोई पर्याप्त व्यवस्था नहीं है और उन्होंने महिलाओं की समस्या को एक महिला होने के नाते समझा और उन्होंने अपनी राष्ट्रीय गायत्री ज्ञान संस्थान के सौजन्य से तीर्थ नगरी बृजघाट में गंगा किनारे स्व. रमा शर्मा के घाट में महिलाओं के कपड़े बदलने के लिए चैंजिंग रूम रखवाया और उनका यही प्रयास रहेगा तो महिला को किसी तरह की गंगा स्नान के उपरांत कोई समस्या ना हो और आगे भी हो इसी तरह के संस्थान के द्वारा कार्य ककिया जाता रहेगा।
उन्होंने कहा राष्ट्रीय गायत्री ज्ञान संस्थान सामाजिक ,धार्मिक ,शिक्षा व महिलाओं के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है और उन्हें जब भी किसी तरह की कोई समस्या दिखाई देती है तो उनका प्रयास रहता है कि उस समस्या का निराकरण संस्थान के द्वारा कराया जाए आज निर्मला शर्मा तीर्थनगरी बृजघाट पहुंची और चेंजिंग रूम में महिलाओं द्वारा वस्त्र परिवर्तन का लाभ लेने पर उन्होंने कहा कि आज महिलाओं के द्वारा वस्त्र परिवर्तन करते देखने पर उन्हें गर्व महसूस हो रहा है कि उनके द्वारा रखे गए चेंजिंग रूम का महिला निरंतर लाभ ले रही है।
निर्मला शर्मा ने स्व. रमा शर्मा घाट की संचालिका स्वाति शर्मा का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वाति शर्मा का उनके राष्ट्रीय गायत्री ज्ञान संस्थान के प्रति बहुत सहयोग रहा है और उनके सहयोग से उन्होंने महिलाओं के लिए वस्त्र परिवर्तन रूम रखवाया है और भविष्य मे भी इसी तरह स्वाति शर्मा का संस्थान को सहयोग मिलता रहेगा यही कामना करती हूँ ।।