• Mon. Jun 5th, 2023

वाराणसी में ज्ञानवापी केस में आया बड़ा फैसला पुरात्तव विभाग को सर्वे करने की अनुमति दी

Byadmin

Apr 8, 2021

वाराणसी :- स्वयम्भू विशेश्वर विश्वनाथ –ज्ञानवापी केस पर आया बड़ा फैसला ज्ञानवपुरातात्विक सर्वेक्षण के लिए सीनियर डिवीजन फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में सर्वे का फैसला सुनाया।ज्ञानवापी परिसर के पुरातात्विक सर्वेक्षण के लिए आशुतोष तिवारी सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट सर्वे का फैसला सुनाया 1991 से सर्वेक्षण को लेकर चले आ रहे मामले पर ऑर्डर जारी किया।

केंद्र के पुरातत्व विभाग के 5 विद्वानों की टीम बना के पूरे परिसर का अध्धयन कराने के लिए निर्देश पूरा खर्चा सरकार उठाएगी इस पर हिन्दू पक्ष के वकील विजय शंकर रस्तोगी ने कहा की 1669 में गिराया गया था। विवादित ढांचा खड़ा कर दिया गया था। बाकी सारे अवशेष वहां मौजूद हैं। इस ढांचे के नीचे 100 फिट का स्वयं भू शिवलिंग विद्धमान हैं। यही मांग किया गया था कि पुरातात्विक विभाग उसका सर्वे करके उत्खनन करे।

न्यालय ने हमारे पक्ष को स्वीकार कर लिया हैं। आदेशित किया है कि उत्तर प्रदेश सरकार और आरकोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया अपने खर्चे पर सर्वे कर आख्या प्रस्तुत करें।इस पूरे फैसले पर हिन्दू पक्ष के वकील।