जरीफनगर :- बदायूँ जनपद में जरीफनगर थानाक्षेत्र के गांव ब्रथला नीबरी कोठरा में आज शनिवार दोपहर लगभग 2:30 बजे खड़ी गेंहू की कई बीघा फसल जलकर कर राख हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार गॉव निवासी निवर्तमान प्रधान कुशल पाल सिंह एवं चोवसिंह के लगभग 40 बीघा की गेहूओं की खड़ी फसल में आग लगने से लाखों रूपये का नुकसान हो गया।
फिलहाल यह जानकारी नही मिल सकी हैं कि आखिरकार यह आग लगी कैसे क्योंकि यह भी बताया जा रहा है कि खेत के आसपास कोई बिजली की लाईन भी नही है। आग की सूचना जैसे ही खेत स्वामी को मिली तो उन्होंने जरीफनगर थाना पुलिस एवं फायर बिग्रेड सहसवान को तत्काल सूचना दी। सूचना पर जरीफनगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मुयायना किया। लेकिन आग को काबू पाये जाने तक फायर बिग्रेड नही पहुंच सकी। उधर आग से जली गेहूं की खड़ी फसल को देख-देख कर परिवार जनों का रोरोकर बुरा हाल है।